झाँसी- बसपा की महानगर कार्यकारिणी सामने आई, कौन से चेहरे है?

झाँसी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाजवादी पार्टी अपने संगठन को सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है  इसी क्रम में आज महानगर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  हालांकि कार्यकारिणी में जाति समीकरण कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।  जानकार इसे  बसपा की राजनीतिक उठापटक के रूप में देख रहे हैं।

झांसी में संगठन को मजबूत करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने महानगर कमेटी की कार्यकारणी घोषित कर दी है। मुख्य जोन इंचार्ज झांसी मंडल पवन चौधरी और जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां के अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

बताया गया है कि सर्व सहमति से अब्दुल नफीस उर्फ शानू को महानगर अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा डॉ. अनिल सोनी महानगर उपाध्यक्ष, अजय अहिरवार को महासचिव, चन्द वाल्मीकि को महानगर सचिव और प्रदीप वर्मा महानगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि बंटी अहिरवार को झांसी विधानसभा का कोषाध्यक्ष चुना गया है।

यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव से पहले बसपा में किस तरह के पदाधिकारियों को अंदर बाहर करने का खेल किया जा रहा है ।ऐसे में  यह देखना दिलचस्प होगा कि महानगर की कार्यकारिणी का विस्तार कितने दिन तक इन चेहरों के साथ नजर आएगा या फिर चेहरे बदल जाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *