झांसी दीपों का पर्व दीपावली आज नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है छोटी दिवाली पर बाजार में रौनक पूरे चरम पर है 7 नवंबर को बड़ी दीपावली पर पटाखों से लेकर मिठाइयों का बाजार पूरी तरह से सज गया है मुक्ताकाश मंच पर लगे पटाखा बाजार में उमरी भीड़ यह दर्शा रही है कि बुंदेली लोगों के अंदर दीपोत्सव को लेकर कितना उत्साह है।
बुंदेलखंड की धरती झांसी में आज दीपावली कि तोहार को लेकर बाजार की हालत यह है कि यहां तिल रखने को जगह नहीं है। दुकानों पर ग्राहकों की मौजूदगी तो है भले ही वह खरीदारी कम मात्रा में कर रहे हो वैसे देखा जाए तो इस बार की दीपावली पर नोटबंदी और जीएसटी के साथ ई कॉमर्स कंपनियों का असर देखने को मिल रहा है जिस बंपर सेल के लिए दुकानदार दीपावली पर्व का इंतजार करते थे आज बंपर उन दुकानदारों के हाथ से निकल कर बड़ी कंपनियों के मॉल तक जा पहुंची है।
शहर सी परी सदर बाजार और नगरा में दुकानों पर जमकर भीड़ है खेल खिलौने सजावटी सामान और मिठाइयों की खरीदारी जमकर हो रही है। बच्चे से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं नए परिधान पहनकर दीपावली पर नई रंगत में नजर आने की सभी को चाहत है।
दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके इसके लिए बाजार में पुलिस बल को तैनात किया गया है इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं हालांकि सीपरी बाजार में शाम के समय जाम की स्थिति बनी रही।
