झांसी। 3 दिन से लगातार हुई बारिश ने झांसी को अपने कहर की चपेट में ऐसा लिया कि कई मकान जमीदोज हो गए। कई लोग घायल हैं। यहां तक कि राम राजा की नगरी ओरछा भी जलप्रलय के चपेट में आ गई है।


सबसे बुरा हाल झांसी नगर का है । नगर क्षेत्र के आसपास के इलाकों में कई मकान ऐसे भरभराकर गए करें जैसे किसी ने उन्हें डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया हो रक्षा नगरा शहर आदि इलाकों में कई मकानों में कमर की ऊंचाई तक पानी भर गया तो कई मकान क्षतिग्रस्त हो गई। हमारे रिपोर्टर देवेंद्र एवं रोहित ने झांसी के आसपास के इलाकों का दौरा करने के बाद जो तस्वीरें करते थे वह विचलित कर देने वाली हैं।
जिन लोगों के मकान बारिश की चपेट में आने से धराशाई हो गए हैं उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है।
आपको बता दें कि कई सालों के बाद झांसी में मुसलाधार बारिश का रूप कई सालों बाद देखने को मिला है रविवार की सुबह मुसलाधार बारिश ने कच्चे मकानों पर ऐसा सितम ढाया कि वह जमीन पर टिकी नहीं सके।
नगरा इलाके में कई मकान क्षतिग्रस्त होने और गिरने की खबर है। भगवान राम राजा की नगरी ओरछा में भी बारिश के पानी ने खूब सितम ढाया है।
झांसी के टपरियां हंसारी, राजगढ़, तालपुरा, ईसाई टोला, शास्त्री नगर, नगरा, जीआरपी थाना, बराठा, समेत झांसी के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जबकि इनमें कई इलाके वीआईपी हैं।
झांसी-शिवपुरी हाईवे पर ही कमर तक पानी भरा हुआ था। जिस कारण वहां से दो पहिया और चार पहिया वाहन निकलने से कतराने लगे। इसी क्रम में रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनावली की ओर टीम गई तो वहा रपटे के ऊपर से पानी चल रहा था। जिस कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे थे।
