झाँसी। भारतीय जनता पार्टी को एक व्यक्ति ने जमकर गालियां दी ।इसका वीडियो वायरल हो गया है । नशे में पार्टी को कोस रहे इस व्यक्ति की गालियां इतनी गंदी है कि जिन्हें लिखा नहीं जा सकता है।
इन्नो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है । यह वीडियो झांसी जनपद के चिरगांव का बताया जा रहा है ।
इस वीडियो में एक शख्स भारतीय जनता पार्टी को गंदी गंदी गालियां दे रहा है। वीडियो में कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। यह लोग बीजेपी को गाली दे रहे व्यक्ति को रोकने की वजाए उसे और उकसा रहे हैं ।
आरोप है कि उक्त व्यक्ति शराब का सेवन किए हुए हैं । हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह वीडियो किसने वायरल किया। बताया जा रहा है कि गाली देने वाला युवक भारत नामक व्यक्ति है ।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन आरोपी युवक की तलाश कर रहा है।
