Headlines

झाँसी- भारत माता पूजन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक- रजनी गुप्ता

झाँसी। संस्कार भारती सिविल लाइन शाखा द्वारा सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज दतिया गेट बाहर में भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारत माता की प्रतिमा का माल्यार्पण कर पूजन किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उल्लास पूर्वक यह पर्व मनाया गया ।

संस्कार भारती सिविल लाइंस की महिला प्रमुख श्रीमती रजनी गुप्ता ने संचालन करते हुए भारत माता पूजन पर्व के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, श्रीमति शोभा कंचन, श्रीमती संध्या रानी, श्रीमती ऊषा सेन, श्रीमती स्वपनिल मोदी, योगाचार्य श्याम बुधौलियाजी व शील कोहरा तथा विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुशल मार्गदर्शन के लिए प्राचार्य सुश्री कल्पना सिंह को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन कमलेश सोनी द्वारा किया गया।
सभी छात्र छात्राओं को संस्कार भारती सिविल लाइन शाखा द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल प्रदान किए गए।

अंत में महिला प्रमुख श्रीमती रजनी गुप्ता द्वारा सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *