Headlines

झाँसी-,भीड़ थी ज्यादा सेक्टर वार्डन ने कैसे संभाली व्यवस्था, रिपोर्ट-देवेंद्र, रोहित

झांसी आज नगर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया प्रतिमाओं की विसर्जन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा । इस दौरान नगर के मुख्य बाजार में भीड़भाड़ अधिक होने से अव्यवस्था फैलने का डर भी था, लेकिन नागरिक सुरक्षा कोर के लोगों ने अपने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए भीड़ को पूरी तरह नियंत्रण रखा।

नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रभाग पोस्ट संख्या 6 के सदस्यों ने आज मुरली मनोहर मंदिर के पास दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का पालन किया। लोगों को सड़क किनारे रहने की हिदायत देते हुए दुर्गा प्रतिमाओं के निकलने के समय किसी प्रकार का हल्ला या आगे बढ़ने का प्रयास करने से रोका।
इस दौरान सेक्टर 6 के प्रभारी आई सी ओ अजय पटेल, पोस्ट वार्डन अंकुर बट्टा, डिप्टी पोस्ट वार्डन शुभम टंडन, सेक्टर वार्डन सचिन कंचन, शुभम कुशवाहा, चंद्रमोहन, अशोक मिश्रा, अजय राय, शैलेंद्र गुप्ता नरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

नागरिक सुरक्षा कोर के लोगों के विशेष सहयोग को देखते हुए बड़ा गांव की चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *