झाँसी- मरने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा किसान, मचा हड़कंप, रिपोर्ट- सुरेश नगाइच

झांसी मुआवजे की राशि नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने आज पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। किसी प्रकार किसान को टंकी से नीचे उतारा गया मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली का है यहां किसान लेखपाल की कारगुजारी से परेशान नजर आया।

बताया जाता है कि बमरोली में रहने वाला 26 साल का किसान अरविंद आज तहसील पहुंचा उसने तहसील में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया यहां देख वहां मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान से बात की।

काफी मान मनोबल के बाद किसान टंकी से नीचे उतरा । किसान बार-बार आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। किसान के टंकी से नीचे उतरने के बाद ही अधिकारियों और पुलिस की सांस में सांस आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *