झाँसी- महिला यात्री से लाखों की लूट, मचा हड़कंप रिपोर्ट देवेंद्र एवं रोहित

झांसी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने में जरा भी नहीं हिचक रहे हैं। बीती रात बरेली से इंदौर की ओर जा रही ट्रेन में बदमाशों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया और से पर्स छीनकर भाग गए। चाकू की नोक पर हुई यह वारदात के बाद महिला यात्रियों ने इस मामले में शिकायत की है। बताया जाता है कि पीड़ित के पास से करीब साढे ₹700000 के जेवर हजारों की नकदी बदमाश ले गए।

बताया जाता है कि बरेली से इंदौर जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच एस-4 की सीट नम्बर 39 पर रेनू शर्मा नाम की महिला अपने पति और बच्चों कें साथ सफर कर रही थी। रेनू शर्मा का कहना है कि ट्रेन भोपाल की ओर जाने के लिए अभी झांसी स्टेशन से निकली ही थी तभी उसमें बदमाश आ गये। बदमाशों उसका पर्स छीन लिया और उतरकर भाग गये। यह देख उसने शोर मचाया, शोर सुनकर उसकी मदद होती बदमाश काफी दूर निकल गये।

पीड़िता के अनुसार पर्स में साढ़े सात लाख के जेवरा और 50 हजार रुपए नकद व अन्य सामान रखा हुआ था। जिस कारण महिला रोने चिल्लाने लगी। इसकी सूचना जीआरपी के उच्चाधिकारियों और झांसी जीआरपी को दी गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी हरकत में आई और बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। सूत्रों की मानें तो बदमाशों की तलाश करते हुए जीआरपी टीम ने सफलता हासिल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *