झाँसी में अलर्ट जारी, हेल्पलाइन नंबर देखे,रिपोर्ट -देवेंद्र, रोहित

झाँसी। जिले में लगातार बारिश हो रही है। इससे नदी, नाले और बांधों का जल स्तर बढ़ रहा है। बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने झांसी जिले में अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी और नालों के किनारे जाने से मना किया है।

अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बारिश होने के कारण माताटीला बांध से 3 लाख 64 हजार क्यूसेक, सुकवां ढुकवा बांध से 3 लाख 90 हजार क्यूसेक, पारीछा बांध से 5 लाख 11 हजार एवं पहुंज बांध से 23 हजार क्यूसेक पानी गुजरने और पानी छोड़े के जाने के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि पहलगुवां, तालाब, गढ़मऊ तालाब, पाली पहाड़ी तालाब, कुसुवा तालाब, रमपुरा, मथनपुरा तालाब, विरगुवां तालाब, छपरा, गौरा, शिवरा सागर, मुस्तरा तालाब, बरगढ़ बंधी, रक्सा, सारौल बंधी, सगौली और बेतवा नदी एवं अन्य बसे ग्रामों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी दशा में बेतवा नदी के साथ-साथ किसी भी नदी किनारे न जायें। इसके साथ ही रपटों को पार ना करें।
बाढ़ की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए बाढ़ कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। जिसके लिए दूरभाष नम्बर 0510-2332580 पर सम्पर्क कर सकते है। इसके साथ ही जिलाधिकारी कैम्पस में जनसुविधा केन्द्र का टोल फ्री नम्बर 1077 एवं बेसिक नम्बर 0510-2371100 एवं 2371199 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *