झाँसी। लोकतंत्र का महापर्व चुनाव इस समय अपनी गति को पकड़ रहा है । मतदान में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम विभिन्न संगठन कर रहे हैं।
इस दिशा में मानवता के लिए एक कदम संस्था के तत्वाधान में संरक्षिका उषा सेन द्वारा आर्य समाज मंदिर में योग शिविर में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने सभी को 29 अप्रैल को झांसी में 100% मतदान करने की शपथ दिलवाई।
उषा सेन ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं दायित्व भी है। हम मतदान के दिन सभी काम छोड़कर पहले अपने मत का प्रयोग करें ताकि हमें देश में सही सरकार चुनने का अवसर जो मिला है उसमें हम अपनी सहभागिता कर सकें। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
