झाँसी-दोस्ती के बाद दगा देने वालो ने एक बार फिर दोस्ती को लज्जित कर दिया। एक युवक को कोल्ड्रिंक में झहरीला पॉउडर मिला कर पिला दिया। इसके बाद उसे लूट ले गए। ये वाकया स्टेशन पर हुआ।
रविवार की सुबह 22 वर्षीय युवक लड़लखड़ता हुआ झांसी जीआरपी थाने पहुंचा। उसने अर्धबेहोशी हालत में अपना नाम वीरेश निवासी हरदोई बताया। पीड़त यात्री के अनुसार वह निजामुद्दीन से झांसी के लिए यूपी सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ था।
कोच में उसकी तीन से चार लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने उससे दोस्ती की। कुछ देर बाद एक युवक कोल्डड्रिंग लेकर आया। जिसे सभी लोगों को दिया।
उसे भी कोल्डड्रिंग पीने के लिए दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। झांसी स्टेशन निकलने के बाद उसे होश आया तो देखा उसका सामान और रुपए गायब थे। उसे कुछ खाकी वर्दीधारियों ने वापस झांसी जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। वह झांसी आया और जीआरपी थाने पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया।
