झाँसी। जीजा की दहशत से परेशान एक युवती अपने पति के साथ न्याय मांगने एसएसपी कार्यालय पहुँची।
जिले के मऊरानीपुर थानान्तर्गत काशीराम कालौनी में रहने वाली महिला जूली अपने पति पुष्पेन्द्र ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके जीजा उससे शराब के लिए रुपए मांगता है।
जब रुपए देने से इंकार किया तो वह उससे रंजिशन मानने लगे। पिछले दिनों वो अपनी पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा और मारपीट कर धमकाते हुए भाग गया। थाने में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। परेशान होकर महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
