झांसी / भारतीय जनता पार्टी ने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के अंतर्गत बूथ संपर्क अभियान में घरों पर भाजपा के झंडे लगाए और दीवारों पर स्टीकर चिपकाकर संपर्क किया। सदर विधायक रवि शर्मा के घर झंडा व स्टीकर लगाकर अभियान पर निकले भाजपाई।
भाजपा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे था में और फिर एक बार मोदी सरकार के नारों के साथ अभियान पर निकले विधायक रवि शर्मा के आवास पर भाजपा का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार लिखा हुआ स्टीकर चिपकाया गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी 11 वूत k11 घर पर संपर्क के अभियान पर निकली है 2 मार्च तक चलने वाले इस अभियान मैं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी तथा एक-एक मतदाता की दहलीज पर मोदी सरकार एवं योगी सरकार का लेखा -जोखा लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज झांसी महानगर में भाजपा कार्यकर्ता अभियान पर निकले। हिमांशु ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई राजनीतक दल अपनी सरकार का हिसाब किताब लेकर जनता के दरबार में पहुंच रहा हैं।
इस दौरान महानगर महामंत्री अमित साहू, मंडल अध्यक्ष रोहित गोठनकर,राजेंद्र पचौरी बृजेश मिश्रा कल्लू पुरी दिलीप पुरी अभिषेक जैन अमित बुधौलिया सहित कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे