झाँसी। विवेकानंद की जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में देश कार्यकारिणी सदस्य प्रियांशु पटेरिया ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर संतोष जी,संयोजक विवेक दीवान,अंकित दीक्षित हिमांशु शर्मा विजय यादव, विवेक दीवान आदि मौजूद रहे। संचालन एवं आभार नवनीत कुमार ओझा ने किया।
