Headlines

झाँसी-सड़क हादसे में 1 की मौत

झाँसी- बड़ागांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर डायमंड फैक्ट्री के पास बस से मिनी बस टकरा गई। जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल है।

चिरगांव की ओर एक मिनी बस आ रही थी। उसके आगे प्राईवेट बस चल रही थी और मिनी बस के पीछे दूसरा वाहन।

तीनों वाहन जब बड़ागांव थाना क्षेत्र में डायमंड फैक्ट्री के पास पहुंचे तभी मिनीबस आगे जा रही बस से टकरा गई और मिनी बस से पीछे चल रहा वाहन टकरा गया।,जिससे मिनी बस में सवार कई यात्री व कन्डेक्टर घायल हो गये। यह देख राहगीरों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने कन्डेक्टर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *