झाँसी। क्या पूर्व सभासद को गोली रंजिशन मारी गई?

झाँसी। बीते रोज सपा के पूर्व सभासद वीरेंद्र खटीक को गोली मारने के मामले में पुलिस अभी तहकीकात कर रही है,  लेकिन यह सामने नहीं आ पा रहा है कि गोली किस वजह से मारी गई । पुलिस इस एंगल पर जांच जरूर कर रही है कि क्या जमीनी रंजिश इस घटना का एक कारण हो सकता है?

प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत राजनढ़ निवासी वीरेन्द्र खटीक सपा से पूर्व पार्षद है। अभी हाल ही में हुए झांसी नगर निगम के वार्ड नम्बर 11 से वह पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। हालांकि वो हार गए थे। बीते रोज वह अपने त्रियोदशी में शामिल होने के लिए हंसारी गए थे। इसके बाद वो  हंसारी में रहने वाले अपने जीजा के घर चले गए ।

रात में हँसरी और राजगढ़ के बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से हमला करते हुए वीरेन्द्र खटीक को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वीरेन्द्र खटीक को किसने गोली यह स्पष्ट नहीं हो सका।

फिलहाल घायल के जीजा की मानें तो इस हमले के पीछे का कारण जमीनी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि एक वर्ष  पहले उस पर भी जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग हुई थी। जब इस घटना के बारे में पुलिस से जानकारी ली तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *