झाँसी। रंगों और खुशियों के पावन पर्व होली के अवसर पर झाँसी नगर विधायक रवि शर्मा ने अपने समाधान कार्यालय, झाँसी में कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शहर के सम्मानित नागरिकों के साथ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
होली मिलन समारोह के दौरान कार्यालय परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक ढोल-नगाड़ों और होली गीतों के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर विधायक रवि शर्मा ने सभी लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और मिठाइयाँ खिलाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
विधायक रवि शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। यह त्योहार सभी भेदभावों को भुलाकर लोगों को एक साथ जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमें इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी विधायक को होली की बधाई दी और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान खुशी और उमंग का वातावरण बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर होली का पर्व मनाया।
नगर विधायक रवि शर्मा के पुत्र परन शर्मा ने भी युवाओं की टोली को गुलाल लगाते हुए नजर आये एवं पत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा ने भी महिलाओं संग होली का त्यौहार मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, मोनू शिवहरे, अनुज नीखरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, अरविन्द पुरी, सनी वर्मा, भईया चौबे, संतराम पेंटर, दिलीप पाण्डेय, राधे लिटौरिया, व्यापारी नेता संजय पटवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित जादौन, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुषवाहा, विवेक परिहार, रिंकू गुर्जर, जीतेन्द्र गुर्जर पूर्व पार्शद संजय राजपूत, पप्पू यादव, अनिल सोनी, सभासद मुकेश सोनी बंटी, महेन्द्र ग्वाला, प्रियंका साहू, अमित राय, प्रवीण लखेरा, प्रदीप खटीक, हरिओम मिश्रा, रिंकू वंशकार, कामेश अहिरवार भरत सेन, गौरव वाजपेयी, रामकुमारी पप्पू यादव, पप्पन पाठक, गोल्डी शर्मा, राजेन्द्र राय, अभिषेक भार्गव, आशीष तिवारी, संतोष प्रधान, सोनू यादव सिमरधा, संजीव बुधौलिया, सिंधी समाज के हरीश हसानी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक, पत्राकार बंधु तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के इस पावन पर्व को यादगार बना दिया।
झाँसी। रंगों और खुशियों के पावन पर्व होली के अवसर पर झाँसी नगर विधायक रवि शर्मा ने अपने समाधान कार्यालय,
