Headlines

झांसी-अजब संगम, दो पूर्व के साथ डमडम!

झांसीः चुनाव मे  अजब नजारे देखने को मिलते हैं। बसपा प्रत्याशी बृजेन्द्र व्यास उर्फ डमडम महाराज के प्रचार मे  भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

अपनी दम पर प्रचार अभियान मे  जुटे डमडम महाराज का जनसंपर्क आज वार्ड क्रमांक-52 मे  हुआ।

डमडम ने आत्मीयता के साथ लोगो  से मुलाकात की। उन्हंे बच्चो  ने भी तिलक लगाया।

जनसंपर्क के दौरान डमडम बोले तो कुछ नहीं, लेकिन मुस्कान चेहरे पर बनी रही।

इस दौरान एक अजब नजारा देखने को मिला। बसपा के तीन पूर्व विधायक एक साथ नजर आये।

बबीना के पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, झांसी केपूर्व विधायक कैलाश साहू ने पूर्व विधायक और वर्तमान मे  पार्टी के महापौर प्रत्याशी डमडम का स्वागत किया। उन्होने  डमडम को फूल माला पहनायी।

इसके अलावा जनसंपर्क मे  छोटे बच्चो  ने भी डमडम को तिलक लगाया। डमडम का प्रचार तेजी पकड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *