झांसी-अनाथ के आशियाने मे विखेरी खुशियां

झांसीः न्यू इंडिया फाउंडेशन के सदस्यो  ने मकर संक्रान्ति पर्व पर अनाथ आश्रम मे खुशियां विखरेने का काम किया। सदस्यो  ने बुजुर्गों को खाद्यान्न दिया और उनके स्वास्थ्य की जांच की।

महिला सदस्य दीप्ति विश्नोई ने महिलाओ  को साड़ी बांटी। गीता सिंह, प्रीति तिवारी, प्रियंका त्रिवेदी आदि ने वृद्व अनाथ महिलाओ  का हाल पूछा

संस्थापक मिथलेश वाजपेयी और उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने सभी बुजुर्गों की पीड़ा को सुना और उन्हे  राहत देने का आश्वासन दिया। सदस्यो  ने जिलाधिकारी से सीपरी बाजार स्थित वृद्व आश्रम मे स्वास्थ्य शिविर लगाये जाने की मांग की। बाद मे अवनीश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *