झांसी । जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में आज कई सारे अधिवक्ताओं ने आमरण अनशन कर धरना दिया उन्होंने कहा कि जूनियर अधिवक्ता प्रवीण कुमार वर्मा के ऊपर प्राण घातक हमला करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे बीतने के बाद भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था।
धरना जब तक जारी रहेगा जब तक अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी नही हो जाती। इस मौके पर विकास यादव एङ पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ झाँसी, अमित पचौरी एडवोकेट पूर्व सदस्य ( 3)ठाकुर बृजेंद्र सिंह पूर्व सीनियर सदस्य आदि मौजूद रहे।
