झांसी आज नवरात्रि के छठ पूजन के दिन उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वाधान में लक्ष्मी मंदिर में कन्या पूजन कर मां की आराधना की इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया
कार्यक्रम के प्रारंभ में विशिष्ट अतिथि संजना संजय पटवारी रही. एवं अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने की
आरती व चुन्नी चढ़कर, पूजन की शुरुआत की गई,कार्यक्रम में दर्जनों कन्याओ को तिलक लगाकर, चुनरी पहना कर, आरती उतारकर कन्य का पूजन किया एवं मां दुर्गा से कामना की कि वह अपना आशीर्वाद हम सब पर बनाए रखें और हम सबको जनकल्याण के लिए प्रेरित करें !
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ज्योति कंचन एवं रश्मि राय ने कन्याओं को उपहार वितरित किए !
कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए एवं प्रसाद लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया !
कार्यक्रम में संरक्षिका नीलम निगम , प्रेमलता सेन, मधु झा, अनीता मालवीय, नीता श्रीवास, रमिंद्री पाल ,शोभा निगम, मेघा तिवारी ,दीपमाला चौबे, प्रियंका गोस्वामी, सीमा वर्मा उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन. ज्योति कंचन. एवं आभार रश्मि राय ने व्यक्त किया !
