*झांसी कल्चरल सोसायटी की नव नियुक्त कार्यकारिणी का पुनर्गठन*
झांसी कल्चरल सोसायटी की एक बैठक संस्था के संरक्षक श्री रविकांत दुबे जी की अध्यक्षता में पतंजलि कार्यालय पर आयोजित की गई | जिसमें झांसी कल्चरल सोसायटी के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष कुमार विपिन अग्रवाल ने बताया कि आगामी सत्र 2025 – 26 हेतु झाँसी शहर में स्टेज शो, फेसबुक लाइव, खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन प्रति माह किया जाया करेगा | संस्था समय समय पर सामाजिक कार्य भी किया करेगी | संस्था ऑनलाइन योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ हेतु लोगों को स्वस्थता प्रदान करने के लिए भी कार्य करेगी |
बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमे संरक्षक माननीय एम एल सी श्री रामतीर्थ सिंघल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम जी, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक सदस्य श्री रविकांत दुबे जी, काका स्टोर के संचालक श्री अशोक अग्रवाल काका जी, संस्थापक अध्यक्ष कुमार विपिन अग्रवाल जी, महामंत्री श्री दीपक वशिष्ठ जी, कोषाध्यक्ष श्री अजय सिसोदिया जी, स्टेज शो संयोजक श्री बी के श्रीवास्तव जी, सहसंयोजक श्री प्रभात सविता जी, फेसबुक लाइव संयोजक श्री आनंद सोनी जी, खाटू श्याम भजन संध्या संयोजक श्री राकेश मल्होत्रा जी, सामाजिक कार्यक्रम संयोजक श्री प्रकाश लिखधारी जी, सहसंयोजक श्री मुकेश गोयल जी, मीडिया प्रभारी श्री अनिल मौर्य जी, सह प्रभारी सैयद सिराज जी, एंकर श्री किशोर चक्रवर्ती जी, जज पेनल में श्री सांता प्रसाद जी, विशाल स्वरुप जी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया | सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को श्री रविकांत दुबे जी ने माला पहनाकर उन्हें कार्यभार सौंपा गया |
अंत में आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार संरक्षक श्री अशोक अग्रवाल काका जी ने किया |
