Headlines

झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वाधान में आज, वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वाधान में आज, *मंगलवार दि 7 नवंबर 2023* को, दीपावली के शुभ अवसर पर, कम सक्षम लोगों को खुशियां प्रदान करने हेतु एक *वस्त्र वितरण का कार्यक्रम* मलिन बस्ती, जय अकेडमी स्कूल के सामने, गणेश विहार कॉलोनी के पीछे, अठोदना रोड, झाँसी पर किया गया । इसमें लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ वस्त्रो को पाकर, इस ईश्वरीय कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा की |सस्था के वरिष्ठतम सदस्य श्री सतीश कुमार शर्मा ने लोगो को वस्त्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | संस्था के फाउंडर मेंबर श्री अरुण भाटिया जी ने बताया कि संस्था संगीत के साथ, आगे भी जनहित के ऐसे कार्य करती रहेगी | कार्यक्रम संयोजन श्री मनोज अग्रवाल ने एवं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आनंद सोनी जी ने किया |
कार्यक्रम हेतु, श्री रविकांत दुबे जी, अतुल गुप्ता, पवन झा, राजू राज, वीरेंद्र डालमिया, अभय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक विलगइया, अमित उपाध्याय, सिराज भाई, राम अग्रवाल, अभिषेक खरे इत्यादि सदस्यों ने वस्त्र दान कर सहयोग प्रदान किया |
इस अवसर पर अतुल गुप्ता, शिवाली अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनिल जाइसवाल, पवन श्रीवास्तव इत्यादि सदस्य उपस्थित रहें |
अंत में झांसी कल्चरल सोसायटी के फाउंडर मेंबर कुमार विपिन अग्रवाल ने आये हुए समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया

धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *