Headlines

झांसी का ओवर ब्रिज बना सफेद हाथी, लोगों को हो रही परेशानी, रिपोर्टर- सत्येंद्र मिश्रा

झांसी। सीपरी बाजार में बन रहा ओवर ब्रिज सरकार की उदासीनता के चलते सफेद हाथी बनकर रह गया है। ऐसे में लोगों को सुविधा मिलने की बजाय परेशानियों का बोझ बढ़ता ही जा रहा है।

आपको बता दें कि सीपी बाजार का पिछले 4 साल से अधिक समय होने के बाद भी पूरा नहीं बन पाया है । कभी रेलवे तो कभी पैसा की कमी इस ब्रिज के निर्माण में आड़े आ रही है। ब्रिज के ना बनने से सीपरी बाजार में दुकानदारों और आम आदमी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुल के नीचे दोनों ओर बने संपर्क मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय है। इस मार्ग पर टेंपो 2 पहिया वाहन का चलना मुश्किल भरा हो रहा है लोग परेशान हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़कें खराब होने से ग्राहक बाजार में नहीं आ पा रहे हैं। इसके अलावा धूल इतनी उड़ती है कि दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है । संपर्क मार्ग पर टेंपो में बैठी सवारियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, उन्हें हिचकोले खाते हुए सफर तय करना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि यदि इस पुल का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *