झांसीः लोकसभा चुनाव के लिये एक साल से कम समय रह गया है। जाहिर है कि नेता तैयारी मे जुट गये हैं। भाजपा की स्थानीय सांसद उमा भारती को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति है। उमा ने दोबारा चुनाव ना लड़ने की बात कह कर राजनैतिक पारी की समाप्ति के संकेत दिये हैं। इससे इतर सवाल यह उठ रहा कि सांसद की पारी के अन्तिम समय मे वो विकास को लेकर गंभीर क्यो हुयी? इतने दिनो तक बाहर रहकर क्षेत्र को संचालित करना क्या मजबूरी थी?
उमा भारती को बुन्देली माटी का एहसान मंद होना चाहिये। माटी ने उन्हे स्थानीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री बनाने का आशीर्वाद दिया। आर्शीर्वाद फलीभूत हो गया, लेकिन सांसद अपने मे मस्त हो गयी।
चंद दिनो मे कार्यकाल का अधिक से अधिक समय बाहर बिता दिया। अब जब तय सा हो गया कि चुनाव नहीं लड़ना है, तो किसके लिये विकास की बात को आगे बढ़ा रहीं? क्यो यह क्रेडिट लेना चाहती है कि जो कुछ हो रहा, वो उनके कहने पर हो रहा?
क्या विकास के कार्य, मसलन डिफेन्स कारीडोर को ही ले ले। यह कारीडोर उमा भारती की पहल पर नहीं बन रहा। इसमे केन्द्र सरकार की नीति काम आ रही। सेना का झांसी के आसपास बड़ा इलाका होने का फायदा झांसी को मिल रहा है।
कहते है कि असली नेता वो ही जो मौके का फायदा उठा सके। उमा ने मौका देखा और कार्यकाल को सुनहरे अक्षर मंे लिखाने के लिये डिफेन्स कारीडोर को अपने खाते मे डाल लिया।
कल जिस अंदाज मे सर्किट हाउस मे उमा भारती ने बुन्देलखण्ड को लेकर अपना दर्द बयां किया, उसने कई सवाल खड़े कर दिये। बुन्देलखण्ड की मांग को लेकर धरना करने वालो से लेकर आम आदमी तक समझ नहीं पा रहा कि आखिर उमा भारती चाहती क्या हैं?
उमा ने कहा
मेगा फूड पार्क और डिफेंस कारीडोर की स्थापना बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदल जाएगी l विकास का रास्ता खेतों से होकर जाता है और किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले जिसका फायदा बिचौलिए ना उठा पाए l और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सरकार फूड पार्क की स्थापना कर रही है l और जल्द ही मेगा फूड पार्क के लिए आवेदन किए जाएंगे जिससे भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य का लाभ उठाया जा सके l डिफेंस कारीडोर के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा जिससे बुंदेलखंड की स्थिति में सुधार आएगा l
कार्यक्रम की जानकारी देते एडिशनल सेक्रेटरी खाद एवं प्रसारण विभाग धर्मेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि इस क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग की संभावनाएं हैं इससे रोजगार बढ़ेगा और किसानों को अतिरिक्त आय होगी l उन्होंने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना में 6 हजार करोड़ रुपया उपलब्ध है और इस योजना का उद्देश्य किसानों को सही मूल्य मिले l परंपरागत खेती की अपेक्षा मशीनों द्वारा कार्य किया जाए l अभी किसान यदि उदाहरण के लिए सो रुपए का उत्पादन करते हैं तो 10 परसेंट का प्रोसेसिंग होता है 90 परसेंट नष्ट हो जाता है उसका सही दाम नहीं मिलता है अतः मेगा फूड पार्क जो 50 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाया जाता है और उस क्षेत्र में 25 – 30 इकाइयां लगती हैं हजारों लोगों को रोजगार मिलता है l और ग्राम स्तर पर उत्पादन संग्रह केंद्र बनाए जाते हैं l मेगा फूड पार्क का 42 सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 12 स्वीकृत हो चुके हैं और 30 होने हे l तेजी से काम चल रहा है l
वही धर्मेंद्र कुमार ने कोल्ड चेन की जानकारी दी देते हुए बताया एक मिनी फूड पार्क के विषय में बताया l यह 10 एकड़ में प्रोजेक्ट लगाया जा सकता है जिसमें 10 करोड़ की सब्सिडी व 5 – 6 इकाइया लगाई जाती हैं जिसका लक्ष्य 100 कूलास्टर का है l जिसे भी आज स्वीकृति दी जा चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है ल धर्मेंद्र कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले l
जिला अधिकारी झांसी शिव सहाय अवस्थी ने बताया की डिफेंस कारीडोर के लिए लगभग 5000 हेक्टेयर भूमि गरौठा और टहरौली के बीच जमीन चिन्हित किसानों के बीच की कर ली गई है और सभी तैयारी पूर्ण की जा चुकी हैं l वहीं उन्होंने बताया कि इच्छुक निवेशकों के साथ एमओयू साइन करा लिए गए हैं l शेष पर कार्य प्रगति पर है l उन्होंने बताया कि इंडो गल्फ लिमिटेड जल्द ही कार्य प्रारंभ कर रही है l
इसके साथ ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, अईनीश फैक्ट्री बीएचईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा, गणेश एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, सहित फ्रांस, जर्मनी, इजराइल, जापान विनिवेश हेतु तैयार है
सर्किट हाउस में सेवायोजन श्रम मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा , गरौठा विधायक जवाहर लाल, मऊरानी पुर विधायक बिहारी लाल, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ,ललितपुर से रामरतन कुशवाहा, झांसी मेयर रामतीर्थ सिंगल, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान, अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी, जिलाधिकारी ललितपुर मानवेंद्र सिंह, SSP बी के सिंह की उपस्थिति
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
