झांसी आजमनगर थाना क्षेत्र में उस समय हंगामा हो गया जब एक सभासद के पिता और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई ।।आरोप है कि पुलिस की कलर पकड़ने के साथ अभद्रता करने की कोशिश की गई।
यूपी-100 पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर थानान्तर्गत राजीव नगर में झगड़ा हो रहा है। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि इस शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोप है कि सभासद पुष्पेन्द्र यादव उर्फ मिथुन ने अपने पिता समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस से अभद्रता करते हुए मारपीट की। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सभासद के पिता ने सिपाही की कॉलर पकड़ ली और गाली गलौज करते हुए अभद्रता की।
किसी प्रकार सिपाहियों ने स्वयं को सभासद के पिता से मुक्त कराया। इसके बाद थाने की पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई। इसके बाद सिपाही धरमवीर सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।
