झांसी के वरिष्ठ अभिनेता नवीन चंद्र शुक्ला को दिल्ली में श्रेष्ठ अभिनय कला रत्न सम्मान मिला

नई दिल्ली, 05 सितंबर 2025, झांसी के वरिष्ठ अभिनेता नवीन चंद्र शुक्ला को अभिनय के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान हेतु हिंदुस्तानी भाषा अकादमी और हम सब साथ साथ लघु फिल्म प्रोडक्शन, दिल्ली द्वारा अपने रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्रेष्ठ अभिनय कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया l झांसी के ही श्री महेश चंद्र बिदुआ एवं कु. पलक सिन्हा को कार्यक्रम में सराहनीय कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
उक्त सम्मान हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के निदेशक सुधाकर पाठक, मुंबई के फिल्मकार प्रमोद कुमार कुश, हम सब साथ-साथ लघु फिल्म प्रोडक्शन के निर्देशक किशोर श्रीवास्तव के हाथों देश के अनेक फिल्म व रंगमंच कलाकारों, साहित्यकारों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया l
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संस्था द्वारा निर्मित चुनिंदा फिल्मों का पर्दे पर प्रदर्शन भी किया गया l
ज्ञात हो कि नवीन चंद्र शुक्ला ने पूर्व में कई शॉर्ट फिल्मों, वेब फिल्मों, फीचर फिल्मों सहित अभी हाल में ही झांसी में शूट की जा रही बॉलीवुड फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म जनादेश में भी अभिनय किया है।
**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *