झांसी के व्यापारी चिल्ला रहे, ना डीएम और ना नगर आयुक्त पसीजे, रिपोर्ट-रोहित, शैलू

झांसी। स्मार्ट सिटी बनने के बाद भी नगर की हालत सुधरने की बजाय बढ़ती ही जा रही है । बाजार में जैन ने व्यापारियों की हालत खस्ता कर रखी है तो वहीं आम आदमी परेशान हैं। नगर की ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापारी लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी इस दिशा में ठोस पहल करने को तैयार नहीं है।

नगर की समस्याओं को लेकर आज मानिक चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आयुक्त से मुलाकात की व्यापारियों ने कहा कि बाजार में जाम की स्थिति बहुत खतरनाक है।

हालत यह हो गई है कि मानिक चौक बड़ा बाजार सीपरी बाजार यहां तक की मुख्य चौराहा के लाइट भी बिगड़ी यातायात व्यवस्था की चपेट में आ गया है इलाइट चौराहे पर हर पल जाम लग जाता है तो बाजारों में वाहनों की रेलम पेल ने यातायात को सिर्फ कागजों में सुंदर बना रखा है।

बिगड़ी यातायात व्यवस्था का व्यापारियों पर बुरा असर हो रहा है बाजार में जैम लगने से ग्राहकों को बाजार आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही आम आदमी बाजार में पैदल चलने में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

अतुल जैन एवं विनोद सब्बरवाल ने कहा कि यातायात के कारण व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । व्यापार पूरी तरह ठप होने की स्थिति में है ।

यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बाजार का स्वरूप ही बदल जाएगा । उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले यातायात व्यवस्था इतनी खराब नहीं थी, जितनी अब हो गई है । व्यापारियों ने बाजार में पार्किंग की व्यवस्था ना होने से होने वाली दिक्कतों को आयुक्त को बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम को कई बार इस बारे में जानकारी भी दी गई, लेकिन कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर राजेश बिरथरे, विवेक सेठ अतुल किलपन समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *