झांसी । उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जिला शाखा की एक बैठक एवं व्यापारिक संगोष्ठी आज होटल प्रभा में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई
प्रारंभ में अतिथियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस अवसर पर निर्णय लिया गया झांसी को और अधिक हरा भरा एवं सुंदर बनाने के लिए एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यापार मंडल वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाएगा और यह भी संकल्प लिया की विभिन्न खाली जगह पर 1001 वृक्ष लगाकर उन वृक्षों को संरक्षण करेंगे
मुख्य अतिथि संजय पटवारी ने कहा कि व्यापारिक समस्याओं के निदान के साथ-साथ हम सबकी जिम्मेदारी है कि नगर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाएं इस प्रयास के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है, अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा है कि संपूर्ण जिले में व्यापारी संपर्क अभियान भी 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए व्यापारिक समस्याओं का समाधान करेंगे
बैठक में जिले के प्रमुख पदाधिकारी विनोद साहू, आलोक राय,दीप अग्रवाल, विनोद लिखधारी, चौधरी नफीस, राजकुमार बसरानी, राजकुमार बादलांनी, प्रमोद वंसल, राजेन्द्र अग्रवाल,सोनू पारवांनी,मंकेश राय,समीर भाऊ, धर्मेन्द्र अग्रवाल (रानू), संदीप मोदी,रचिन अरोरा, आशीष बिरथरे, अशोक साहू, अवधेश गहोई,सौरभ साहू, विनोद अग्रवाल रिकूं, आशीष मोदी, अमित पंवानी, नीरज गुप्ता,रवि निखरा, विजय पहारिया आदि उपस्थित रहे
संगोष्ठी का संचालन महामंत्री संजय सराफ एवं आभार दीपक गुप्ता ने व्यक्त किया
