झांसीः प्रदेश सरकार का मुखिया यानि योगी आदित्यनाथ 16 को झांसी आ रहे हैं। योगी से आस बहुत लोगांे को है। योगी सभी को कुछ देना भी चाहते हैं, लेकिन सवाल लाख टके का यह है कि क्या पशुबधशाला का मुददा मुख्यमंत्री के सामने उठ पाएगा? क्या प्रशासन भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी को इस बात की इजाजत देगा?
पार्टी के अध्यक्ष पंकज रावत ने बीते रोज हुयी बैठक मंे कहा था कि झांसी मंे खुली पशुबधशाला बंद कराने के लिये वो योगी जी को ज्ञापन देगे।
बैठक में बोलते हुए पंडित पंकज रावत ने कहा कि पशुवधशाला बुन्देलखण्ड की पावन धरा को अपवित्र कर रही है भगवंतपुरा से ओरछाधाम मात्र 8 किमी की दूरी पर है साथ ही दतिया की पावन भूमि मात्र 30 किमी दूर स्थित है। इतनी पावन धरा पर पशुवधशाला का होना रानी झांसी के सम्मान को धूमिल कर रही है।
रावत ने कहा कि इससे पहले लखनऊ जाकर उपमुख्यमंत्री को भी इस विषय में ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाही नहीं हुई।
बैठक में बुन्देलखण्ड योगी रमन दास जी ने कहा कि पशुवधशाला साधू संतों के स्वाभाव के विपरीत है जहां साधू संत शान्ति व अहिंसा की बात करते है वहीं सुबह की आरती के पूर्व ही हजारों निर्दोष पशुओं को वध पावन भूमि पर ठीक नहीं है।
बैठक में श्रुति चडडा, मीना रायकवार, प्रीति साहू, भावना राजपूत, नीरजा रावत, सुमन अहिरवार, देवकुंवर, सरोज, धरन शर्मा, राधारमन उपाध्याय, अवनीन्द्र कौशिक, प्रभात रावत, आनन्द मुदगल, जय किशन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
