झांसी-क्षत विक्षप्त लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी,रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः रेल लाइन किनारे आज सुबह एक क्षत विक्षप्त लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। अभी यह पता नहीं चल सका कि लाश किसकी है?

प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित झाँसी-भोपाल रेलवे लाइन पर आज सुबह क्षेत्रीय लोगों ने खंभा नंबर 1124/3 के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। इससे सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर प्रेमनगर व जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, मगर सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के  अनुसार मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई गई है। उसके शरीर पर काला लोअर व स्लेटी रंग की टीशर्ट थी। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस का मानना है कि उसने आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *