झांसी- एक गरीब का आशियान किसी दबंग ने नहीं बल्कि आग ने उजाड़ दिया। आग की चपेट मे आये मकान मंे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

बताया जाता है कि सीपरी बाजार के खालसा स्कूल के पास टपरियन मे रहने वाले धर्मदास पुत्र स्व. घसीटे के मकान मे आज दोपहर आग लग गयी। आग लगने की जानकारी होने पर धर्मदास ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो सका।
आग की चपेट मे आने से घर मे रख गेहूं, टीवी, कूलर, नकदी आदि जलकर राख हो गये।
धर्मदास मजदूर है और किसी तरह परिवार का पालन करता है। अग्निकांड ने उसकी गृहस्थी उजाड़ दी।
