झंासीः पूंछ थाना क्षेत्र मे एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका अंजनी घर पर अकेली थी। क्या कारण रहा कि उसने फांसी लगायी। इस पर पुलिस कुछ नहीं कह पा रही है।

पुलिस ने बताया किकाशीपुरा निवासी 22 वर्षीय अंजनी अपने भाई और माता-पिता के साथ रहती थी। अंजनी बीए की छात्रा थी। अंजनी के माता-पिता शादी समारोह में गये हुए थे। अंजनी अपने भाई के साथ घर थी।
उसने अपने भाई को दुकान पर सामाने लेने के लिए भेज दिया। जिस कारण वह घर पर अकेली थी। भाई लौटकर वापस घर आया तो अंजनी को फांसी पर लटकते देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। जिस पर वह आनन-फानन में घर आये और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरकर कब्जे में लेकर पूछतांछ की। मृतका ने फांसी क्यों लगाई। इसका वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
