झांसी। बिना पानी पिए करवा चौथ का व्रत रख रही सुहागनो ने आज रात चांद के दर्शन होने के बाद अपने व्रत को खोला।
चांद की पूजा अर्चना की इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर इस व्रत को तोड़ा । मान्यता है कि महिलाएं पूरे दिन निर्जल रहती हैं और शाम को जब चांद के दर्शन होते हैं चांद की पूजा करने के बाद भी वह कुछखाती हैं ।
पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं इस व्रत को रखती हैं झांसी में रात 8:14 के बाद चांद के दर्शन हुए शहर से लेकर तमाम इलाकों में सुहागानों ने चांद के दर्शन के बाद करवा चौथ के व्रत को खोल और पति के हाथों से पानी पिया।
