झंासीःकोतवाली क्षेत्र के मेहंदी बाग इलाके मे एक युवक की लाश कमरे मे पायी गयी। युवक के हाथ की नस कटी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक दीपेन्द्र पुत्र जगपाल झांसी मे रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आज उसके माता पिता कमरे पहुंचे। जब उन्होने दरवाजा खुला पाया, तो उन्हे आशंका हुयी।
थोड़ा सा धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। सामने दीपेन्द्र का शव पड़ा था।
ललितपुर के ग्राम हरपुरा, नीमखेरा निवासी जगपाल सिंह राजपूत का उन्नीस वर्षीय पुत्र दीपेंद्र सिंह झांसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहा था। वह यहां कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला मेंहदीबाग में रहने वाले मूलचंद्र के यहां किराए से रहता था। मकान मालिक मूलचंद्र ने बताया दो-तीन दिन पूर्व दीपेंद्र के माता-पिता उससे मिलने आए थे। उसके बाद वे चले गए। आज फिर उसके माता-पिता दीपेंद्र से मिलने आए, तो उन्होंने दीपेंद्र के कमरे का दरवाजा खुला पाया। जैसे ही दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। कमरे के अंदर दीपेंद्र मृत अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार के अनुसार दीपेंद्र के एक हाथ की नस कटी थी। उससे खून बहकर सूख चुका था। संभवत: अधिक खून बह जाने के कारण ही उसकी मौत हो गई। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दीपेंद्र के मोबाइल फोन की डिटेल निकलवाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने केबाद ही जांच आगे बढ़ेगी और जानकारी हो सकेगी कि उसकी मौत कैसे हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उधर, मृतक के परिजनों ने दीपेंद्र की हत्या काआरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि दीपेंद्र पढऩे में होशियार था। वह आत्महत्या क्यों करेगा?
