– जेल के बंदियों को विभिन्न ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
– बंदियों को कौशल देने के लिए योगी सरकार की पहल
– स्किल्ड इंडिया सोसायटी के सहयोग से चलेगा प्रशिक्षण
21 जुलाई, झांसी। स्किल्ड इंडिया सोसाइटी झांसी द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के पुनर्वास एवं उनको रोजगार परक बनाने हेतु कौशल विकास मिशन के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों ऑर्गेनिक कृषि प्रशिक्षण, हैंडीक्राफ्ट, सॉफ्ट टॉयज, प्लंबर प्रशिक्षण, मोटर बाइंडिंग का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए कौशल विकास मिशन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर के स्किल्ड इंडिया सोसायटी के संयोजक नीरज सिंह के, वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार सोनी, कारापाल सुरेश मिश्र, कारापाल कस्तूरी लाल गुप्ता, उपकारापाल जगदीश सिंह चौहान, उपकारापाल बीना बाजपेई, उपकारापाल राजनाथ मिश्र, उपकारापाल प्रकाश बंसल कौशल विकास मैनेजर नीरज कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार सोनी ने सभी आगंतुकों, व्यवस्थापकों एवं सहयोगियों का इस अवसर पर आभार प्रकट किया गया।
