झांसीः झांसी के जिलाधिकारी किसी भी अच्छे काम को करने के दौरान उसकी यादे दिल मे बसाने के लिये सेल्फी जरूर ले लेते हैं, ताकि समय आने पर दूसरो को प्रेरणा देने का काम किया जा सके।
अपने अलग अंदाज के लिये पहचाने जाने वाले शिव सहाय अवस्थी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे भी सेल्फी ली।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें झांसी मंडलायुक्त श्रीमती कुमदलता श्रीवास्तव व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पहले वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करते हुए कहा कि सभी को पेड़ पौधे लगाना चाहिए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद झांसी जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी के साथ सेल्फी ली।
