झांसी-दबंगई देखो, छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा!

झांसीःदबंग के हौसले तो देखिये। नाबालिग को इसलिये पीट दिया कि उसने छेड़खानी का विरोध किया।

जनपद के टोड़ीफतेहपुर थानार्न्तगत ग्राम पंडवाहा में रहने वाली नाबालिग लड़की गांव से घर आ रही थी। तभी रास्ते में नफीस नाम के युवक ने लड़की को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की।

लड़की विरोध कर शोर मचाया तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने घर आकर पिता को इससे अवगत कराया। जिस पर उन्होंने थाने की पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की।

जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *