झांसीः बुन्देलखण्ड के ललितपुर मे आज एक दर्दनाक हादसे मे तीन लोगो की मौत हो गयी। एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने जीप चालक को हिरासत मंे ले लिया है। घटना बार थाना क्षेत्र की है। ललितपुर के बार थानान्तर्गत लड़वारी गांव के पास तेज रफ्तार से भाग रही एक बुलेरो ने सामने से आ रही बाइक को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम बिरधा निवासी सुनील कुमार, ग्राम भेलोनी सूखा गांव निवासी हल्लू पुत्र रघुवर व पुष्पेन्द्र पुत्र खुशीराम हैं। इस दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक मुकेश पुत्र जहरिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको चिकित्सको ने झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टक्कर मारने वाली बुलेरो को चालक सहित पकड़ लिया है।
