झांसी- दुकान और मकान मे चोरी, पुलिस हैरान

झांसी- मऊरानीपुर थानान्तर्गत गरौठा चौराहे पर जाहिद पुत्र हसन मंसूरी निवासी छिपयांत की मोबाइल की दुकान खुली है। प्रतिदिन की तरह गत शाम को बंद कर वह घर गया हुआ था। इसी दौरान बदमाश ताला तोड़कर दुकान घुस गये।

जहां से बदमाश मोबाइल व नगदी चोरी कर ली और भाग गये। सुबह जब इसकी जानकारी जाहिद को हुई तो उसने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कार्रवाही की।

वहीं दूसरी ओर झाँसी रोड भद्रकाली के पीछे मऊ देहात निवासी रामबहादुर सिंह पुत्र रघुराज का बेटा उपचार के लिए मकान में ताला लगाकर विगत रात्रि दिल्ली गया हुआ था। तभी मौका पाकर बदमाश ताला तोड़कर घर में घुस गये।

जहां से वह एलसीडी और 8 हजार रुपए चोरी कर भाग गये। पुलिस ने शिकायत पर घटना स्थान पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *