झांसी-दो कार आपस मे टकरायी, परखच्चे उड़े

झांसी 12 जनवरीः मउरानीपुर के आगे झांसी-खजुराहो राजमार्ग पर ग्राम भदरवारा के निकट दो कारे आपस मे टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। हैरानी की बात यह है कि हादसे मे किसी को चोट नहीं आयी।

शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-खजुराहो पर ग्राम भदरवारा के पास चित्रकूट से झांसी की ओर जा रही बोलेरो क्रमांक यूपी 96 बी 6075 जैसे ही ग्राम भदरवारा की पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया ।

उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सामने से आ रही इंडिगो कार क्रमांक एम पी 21 सी ए 13 57 से टकरा गई । इस घटना में दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पाकर डायल व 108 एम्बुलेंस पहुांच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में ईश्वरीय कृपा रही कि किसी भी सवारी को तनिक भी खरोंचे नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *