Headlines

झांसी-पत्नी ने खुद को आग लगाई, बचाने में पति भी झुलसा

झांसी । पति -पत्नी के बीच शनिवार की सुबह हुए झगड़े से नाराज पत्नी में खुद को आग लगा ली । पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया । यह घटना समथर थाना क्षेत्र की है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

समथर थानान्तर्गत ग्राम बसोबई में 25 वर्षीय अखिलेश अपनी 23 वर्षीय पत्नी रुबी के साथ रहता है। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। शानिवार की सुबह अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिससे आक्रोश में आकर महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

यह देख पति उसे बचाने पहुंचा, तो वह भी आग की चपेट में आ गया, जिससे दोनों गम्भीर रुप से झुलस गये। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *