झांसी-पूर्व चेयरमैन के परिवार पर हमला

झांसीः दबंग ने चेयरमैन के परिवार पर हमला किया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।

रानीपुर में दबंगों ने पूर्व चेयरमैन के परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत लेकर वह थाने की पुलिस के पास पहुंचे। जहां पुलिस से शिकायत करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया।

मऊरानीपुर थानान्तर्गत रानीपुर के मोहल्ला देवरी सिंहपुरा बस स्टैंड निवासी काशीराम जतारिया पुत्र  लक्ष्मण दास ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विगत दिवस रात्रि 9 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठा था तभी अचानक मोहल्ले के ही कुछ लोग उसके घर में लाठी डंडे लेकर आए और गाली गलौच करने लगे।

जिस का विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। बचाने आए परिवार के लोगों के साथ भी उक्त लोगों द्वारा मारपीट कर दी। जिससे सभी लोगों को गंभीर चोटें आई। तथा शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग बचाने आए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *