झांसीः महापौर पद के प्रत्याशी राम कुमार अंक शास्त्री ने आज नई बस्ती, सैंयर गेट आदि इलाको मे व्यापक जनसपंर्क किया। शास्त्री ने कहा कि वो बुन्देलखण्ड की आन बान और शान के लिये मैदान मे हैं। झांसी कैसी बनानी है, इसके लिये प्लान तैयार किया गया है।
बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के प्रत्याशी के रूप मे चुनाव मैदान मे उतरे राम कुमार ने लोगो से रोजगार, सफाई, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओ मे सुधार का वादा किया।

उन्होने कहा कि हर महिला और युवती उनके लिये रानी झांसी के समान है। महिलाओ का सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विभिन्न बीमारियो की चपेट मे आने वाले गरीब परिवारो को राहत देने के लिये मुहल्लो मे अच्छे चिकित्सक नियुक्त कर स्वास्थ्य सेवा मे सुधार किया जाएगा।
शास्त्री ने कहा कि भाजपा बताये कि सरकार मे रहने के दौरान झांसी के लिये क्या किया?
शास्त्री ने अपने चुनाव चिन्ह नारियल के लिये वोट मांगे। इस अवसर पर सत्येन्द्र पाल सिंह, रश्मि, मीरा, नीरज, प्रदीप, लाला, रवि, सुमित, विनोद, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
