झांसी-मकान पर कब्जे से घबराये परिजनो ने क्या कहा?, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः अपने मकान पर कब्जा होते देख परिजन पुलिस के पास पहुंचे। फरियाद करते हुये पुलिस को बताया कि किस तरह से उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र मे मामला परिवार के बीच का बताया जा रहा है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला धर्मशाला निवासी रितू साहू पत्नी महेश साहू ने एसएसपी व अन्य अधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके ससुर का पैतृक मकान है। जिसमें पूरा परिवार साथ रहता था।

अब मकान हड़पनेकी नीयत से उसके चचिया ससुर व सास आदि ने लगभग पचहत्तर प्रतिशत भाग पर कब्जा कर लिया है। आए दिन विपक्षी उसे व उसके परिजनों को परेशान करते हैं और शराब पीकर अराजक तत्वों के साथ हंगामा करते हैं, ताकि हम वहां से चले जाएं और पूरे मकान पर वे कब्जा कर सकें। पीडि़ता ने आरोपियों के  खिलाफ कार्रवाई करने व अपने हिस्से का मकान दिलाए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उसने अपने साथ अथवा अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी पर विपक्षियों को जिम्मेदार ठहराए जाने की अपील की है।

वहीं बबीना थाना क्षेत्र के मोहल्ला नंदनपुरा निवासी सीताराम साहू ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पैतृक मकान पर भाई आदि ने कब्जा कर लिया है। वह एक दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा चुका है। विपक्षी आए दिन उसे मकान खाली करने के लिए तरह-तरह से परेशान करते हैं। उसने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने हिस्से का मकान दिलाए जाने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *