झांसीः पूंछ थाना क्षेत्र मे कानपुर हाईवे पर आज एक टक ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लोगो को इस बात कीजानकारी हुयी, तो वो गुस्से मे आ गये। लोगो ने गाड़ी पर पथराव किया और जैम लगा दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खिल्ली में झांसी-कानपुर हाईवे पर रोड किनारे 40 वर्षीय अंगूरी पत्नी लालता अहिरवार खड़ी हुई थी। इसी दौरान तेज गति से जा रहे गिट्टी से भरे ट्रक यूपी 93 एटी 9642 ने महिला को टक्कर मारते हुए चढा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये।
उन्होंने भाग रहे ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक अरविन्द्र कुमार को नीचे उतारकर जमकर उसकी खातिरदारी करते हुए थाने की पुलिस को सूचना देते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रर्दशन करते हुए ट्रक पर पथराव कर दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों को किसी प्रकार शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए ओवर लोडिंग वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने किसी प्रकार आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और घंटो मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
