झांसीः दशहरा पर क्राफट मैदान मे होने वाले समारोह मे इस बार 300 मीटर की लंका और 70 फीट का रावण बनाया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अशोक जैन व अन्य सदस्यो ने पत्रकारो को दी।
उन्होने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी दशहरा कमिटि ने आयोजन को भव्य तरीके से मनाने का निणर्य लिया है। मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी 50 फीट के बनाये जाएंगे।
मुख्य संयोजक अशोक जैन ने झांसी के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से मुलाकात की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अशोक जैन ने बताया कि बुन्देलखंड के तत्वाधान में झांसी किले के मैदान में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। समारोह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण के स्वरुपों का केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, जिला प्रभारी एवं मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह एवं सदर विधायक रवि शर्मा विजय तिलक करेंगें।
इसके अलावा समारोह में श्रीमती राम निरंजन मुख्य अतिथि होंगीं। इसके साथ ही बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीआईजी जवाहर, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान , एसएसपी जे.के शुक्ल, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, एव दीपक राय विशिष्ट अतिथि होंगे।
समारोह की सुरक्षा ड्रोन कैमरों द्वारा नजर रखी जायेगी। इस वर्ष प्रथम बार चार आतिशबाजों में कड़ा मुकाबला होगा। इस मुकबले में उरई, जालौन, भितरवार एवं झांसी के जाने-माने आतिशबाज भाग लेंगे। इसके साथ ही विशाल रंगोली, फैंसी एवं मेहदी प्रतियोगिता भी मैदान में अयोजित की जायेगी। इसी प्रकार ड्रेस प्रतियोगिता में भी जीतने वाले को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुष्कार दिया जायेगा।
आने वाले लोगों के बैठने के लिए उचित प्रबंध किया गया है। समारोह को व्यवस्था
पत्रकार वार्ता के दौरान अनूप सहगल, महेश अग्रवाल, सोमकांत निगम, राकेश गुप्ता, विकल्प, अनिल गुप्ता, रमेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जुगल शिवहरे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।