झांसीः बाबा साहब अंबेडकर की जयन्ती को लेकर सपाईयो ने आज सुबह से जबरदस्त उत्साह दिखाया। राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।

अंबेडकर जयन्ती को धूमधाम से मनाने के सपा के निणर्य के बाद सपाईयो ने उसे पूरा करने का सुबह से ही मन बना लिया था।
राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्रा सहित अनेक सपा नेता अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचे। सभी ने माल्यार्पण किया।
चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अंबेडकरजी ने देश को एकता मे बांधने का काम किया। उन्हांेने हमे संवैधानिक अधिकार देने मे मदद की। इस अवसर पर अनेक सपाई मौजूद रहे।
