झांसीः आज नवाबाद थाना क्षेत्र मे एक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता अबरार की पुलिस चैकी मे हुयी पिटाई के बाद माहौल गर्मा गया। छात्र नेताआंे ने चैकी घेर ली और हंगामा किया। सड़क जैम कर दी। वो चैकी इंचार्ज के निलंबन की मांग कर रहे थे।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता अबरार का शिवाजी नगर में बिरयानी का ठेला लगता है। इसके पास ही वेज फूड की एक दुकान भी है। आए दिन दोनों पक्षों में प्रतिस्पर्धा के चलते विवाद होता था। बीते रोज भी अबरार का विपक्षियों से किसी बात पर विवाद हुआ। अबरार ने आरोप लगाया कि विपक्षी ने चौकी विश्वविद्यालय जाकर प्रभारी से सांठगांठ कर ली और दस हजार रुपए बतौर रिश्वत दिए। आज सुबह चौकी प्रभारी ने अबरार को बुलाया। अबरार अपने प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा व शिखर गोस्वामी के साथ चौकी पहुंच गया।
वहां चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद उन्हें हवालात में बंद कर दिया। अबरार ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने विपक्षियों से दस हजार रुपए लेकर उनके साथ यह घटना अंजाम दी है। अपने नेता के साथ पुलिस द्वारा की गई ज्याददती की जानकारी लगते ही अभाविप कार्यकर्ता एकत्र हो गए और अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण लखेरा के साथ पुलिस बातचीत की गई। तो पुलिस ने उनसे भी अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की। इससे आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के पास झाँसी-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस चौकी को भी घेर लिया।
इससे वाहनों की कतारें लग गई। जाम लगाए छात्रों की मांग है कि नवाबाद थाना प्रभारी दीपक मिश्रा व विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और जाम खुलवाए जाने के प्रयास कर रहे थे। उधर, जानकारी होने पर भाजपा के भी कई बड़े नेता मौके पर पहुंच गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक दिखाई दे रहा है।
