झांसीः आज कोतवाली क्षेत्र मे एक युवक की कुएं मे गिरने से मौत क्या हो गयी, पुलिस के हाथपांव फूल गये। पुलिस को आशंका थी कि कहीं बबाल ना हो जाए।
मौत के बाद किसी प्रकार हंगामा न हो। इसके लिए एसएसपी के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जो क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
मालूम हो कि मगंलवार की शाम झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कुंए में राजाबाबू नाम के युवक की गिरकर मौत हो गई थी। जिसकों लेकर तरह-तरह की चर्चायें थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक की मौत पर परिजन किसी प्रकार हंगामा न करें, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चप्पे पर पुलिस बल हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
